ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जिंदल एल्युमिनियम व यातायात पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी।

सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के अंतर्गत जिंदल एल्युमिनियम भिवाड़ी द्वारा जिला यातायात पुलिस भिवाड़ी के सहयोग से यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में जिंदल एल्युमिनियम के प्रबंधन स्टाफ एवं यातायात पुलिस भिवाड़ी की टीम ने वाहन चालकों को गुलाब के फूल व चॉकलेट देकर यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया। जिन लोगों ने हेलमेट पहना हुआ था और सीट बेल्ट लगाई हुई थी, उनका विशेष रूप से उत्साहवर्धन किया गया।

वहीं जिन वाहन चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था, सीट बेल्ट नहीं लगाई थी या यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे थे, उन्हें भी गुलाब का फूल व चॉकलेट देकर भविष्य में नियमों का पालन करने की अपील की गई। इस अनोखी और सकारात्मक पहल की आम लोगों ने भी सराहना की।

इस अवसर पर जिंदल एल्युमिनियम के प्लांट हेड आशीष गोयल, जनरल मैनेजर हिमांशु गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद नरेंद्र खटाना, यातायात पुलिस से सतीश यादव, शेर सिंह, धन सिंह चौधरी सहित जिंदल एल्युमिनियम का स्टाफ मौजूद रहा।

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को यह संदेश देना था कि यातायात नियमों का पालन करके ही हम अपनी और दूसरों की जान सुरक्षित रख सकते हैं। जिंदल एल्युमिनियम व भिवाड़ी यातायात पुलिस की यह पहल निश्चित रूप से सराहनीय रही।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button