जोधपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जोधपुर: क्रिया भवन में सम्मान समारोह, नाइजीरिया निवासी संजय जैन का भव्य अभिनंदन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जोधपुर | 4 जनवरी 2026
जोधपुर स्थित रत्नप्रभ धर्म क्रिया भवन में आयोजित सम्मान समारोह में नाइजीरिया निवासी श्रावक चीफ संजय कुमार सिद्धार्थ जैन का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। यह समारोह श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक तपागच्छ संघ के तत्वावधान में आयोजित अष्टानिका महोत्सव के सफलतापूर्वक संपन्न होने की खुशी में आयोजित किया गया।
संघ प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया कि रत्नप्रभ धर्म क्रिया भवन स्थित चमत्कारी चौमुखी जिनालय की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यह अष्टानिका महोत्सव आयोजित हुआ, जिसका लाभार्थी संजय जैन परिवार (नाइजीरिया) रहा। इस अवसर पर संघ की ओर से संजय जैन एवं उनके परिवार का अभिनंदन-पत्र भेंट कर, माला, साफा एवं तिलक लगाकर सम्मान किया गया।
सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि भामाशाह श्याम कुंबट, सेवा भावी विरेंद्र लोढ़ा, संघ अध्यक्ष हनुमानचंद तातेड, सचिव उम्मेदराज रांका, ललित पोरवाल सहित ट्रस्ट मंडल, वल्लभ महिला मंडल एवं समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे। ढोल-नगाड़ों के साथ “जैनम जयंती शासनम” के उद्घोष से समारोह स्थल गूंज उठा।
लाभार्थी संजय जैन परिवार ने भी इस अवसर पर क्रिया भवन ट्रस्ट मंडल, महिला मंडल एवं सभी सहयोगियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
धनराज विनायकिया ने जानकारी देते हुए बताया कि क्रिया भवन जिनालय की स्थापना लगभग 50 वर्ष पूर्व संजय जैन के माता-पिता स्व. राजकुमार जैन एवं श्राविका वीणा जैन द्वारा की गई थी। इस स्वर्ण जयंती अवसर को अष्टानिका महोत्सव के रूप में गणिवर्य विश्वरत्नविजय जी महाराज (तपोरत्नसूरी जी के शिष्य) के आशीर्वाद एवं लगभग 31 साधु-साध्वियों के सानिध्य में भव्य रूप से मनाया गया।
महोत्सव के दौरान महिला मंडलों द्वारा विभिन्न पूजाएं, पाटला पूजन, नवानूं प्रकारी पूजन, अठारह अभिषेक, भव्य वरघोड़ा, पट उद्घाटन, नवकारसी, स्वामीवात्सल्य, ध्वजा एवं शांति स्नात्र पूजा जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। बाहर से आए विधिकारों, संगीतकारों एवं महेश भंडारी पार्टी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
श्रावक संजय एवं रेनु जैन परिवार ने अष्टानिका महोत्सव के सफल आयोजन हेतु क्रिया भवन के समस्त ट्रस्टियों एवं कार्यकर्ताओं की अनुमोदना करते हुए आभार व्यक्त किया। वहीं संजय जैन ने पोरवाल, तातेड, रांका, खिवसरा एवं विनायकिया सहित सभी सहयोगियों को व्यक्तिगत धन्यवाद दिया।
अंत में तपागच्छ संघ, संजय जैन एवं उनकी धर्मपत्नी ने सकल जैन समाज का महोत्सव की शोभा बढ़ाने हेतु करबद्ध आभार प्रकट किया।

Subscribe to my channel


