अपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़
ड्राबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रात के अंधेरे में गोवंश तस्करी नाकाम दो वाहन जब्त, 13 गोवंश सुरक्षित

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
पुंछ | 20 दिसंबर 2025
जिला पुलिस पुंछ ने रात्रि गश्त के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध गोवंश तस्करी की एक कोशिश को नाकाम कर दिया। पुलिस द्वारा ड्राबा क्षेत्र में लगाए गए नाके के दौरान दो टाटा मोबाइल वाहनों को जांच के लिए रोका गया।
जांच के दौरान दोनों वाहनों में 13 गोवंश बिना किसी वैध अनुमति अथवा कानूनी दस्तावेज़ों के ले जाए जा रहे थे, जो कानून का स्पष्ट उल्लंघन है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया और सभी गोवंशों को सुरक्षित रेस्क्यू किया।
इस संबंध में पुलिस थाना सुरनकोट में एफआईआर संख्या 296/2025 व 297/2025 दर्ज की गई है। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत पंजीकृत किया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में शामिल सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है और आगे की जांच जारी है। जिला पुलिस पुंछ ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Subscribe to my channel


