LIVE TVअपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़
फजल-आबाद पुल पर नशीली दवाओं की खेप बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
पुंछ, 19 दिसंबर 2025।
जिला पुलिस पुंछ ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए फजल-आबाद पुल पर विशेष नाका लगाकर नशीली दवाओं की खेप बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस स्टेशन सुरनकोट के अधिकार क्षेत्र में की गई।
पुलिस को मिली विशेष सूचना के आधार पर नाका लगाया गया था, जहां आने-जाने वाले पैदल यात्रियों की विधिसम्मत तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से टेपेंटाडोल की 08 स्ट्रिप्स (कुल 80 गोलियां) और ट्रामाडोल की 03 स्ट्रिप्स (कुल 45 गोलियां) बरामद की गईं।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी पहचान इम्तियाज़ अहमद पुत्र शब्बीर अहमद निवासी धरा मोहड़ा, तहसील सुरनकोट, जिला पूंछ के रूप में बताई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में पुलिस थाना सुरनकोट में एफआईआर संख्या 294/2025 दर्ज कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/21 के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा नशीली दवाओं के स्रोत और इससे जुड़े नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।
जिला पुलिस पुंछ ने आम जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें।

Subscribe to my channel


