जोधपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जोधपुर में ताराचंद विनायकिया की 27वीं पुण्यतिथि धार्मिक आयोजनों के साथ श्रद्धापूर्वक मनाई गई

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जोधपुर, 16 दिसंबर 2025।
नगर के धर्मनिष्ठ एवं सेवाभावी श्रावक स्वर्गीय ताराचंद विनायकिया की 27वीं पुण्यतिथि श्रीमहावीर शासन स्थापना महोत्सव समिति एवं नवकार जैन सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धा एवं धार्मिक भावनाओं के साथ मनाई गई।
समिति के प्रचार मंत्री आलोक पारख ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वर्गीय ताराचंद विनायकिया की पुण्य स्मृति में अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा परमात्मा स्नात्र महापूजन, जरूरतमंदों को अल्पाहार वितरण, गौशाला में हरा चारा अर्पण, जीव दया सेवा सहित विभिन्न पुण्य कार्य संपन्न किए गए।
कार्यक्रम के दौरान समिति के राष्ट्रीय महामंत्री धनराज विनायकिया, तपागच्छ संघ सचिव उमेदराज रांका एवं चिंतामणि पार्श्व मंडल अध्यक्ष जवरीचंद भंडारी ने स्वर्गीय विनायकिया के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे अत्यंत धर्मनिष्ठ, मिलनसार एवं अनुभवी व्यक्तित्व के धनी थे। समाज के प्रति उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।
इस अवसर पर श्राविका सुमित्रा देवी, महावीर, अनिशा, मोनिका, अभय टाटिया, पियूष, सौम्या, आध्या टाटिया सहित अनेक श्रद्धालुओं ने नवकार महामंत्र का स्मरण करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Subscribe to my channel


