बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स राजस्थान में डॉ. रामदयाल भाटी प्रदेश सचिव नियुक्त

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स, राजस्थान ने संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डॉ. रामदयाल भाटी को प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया है। इस आशय का नियुक्ति पत्र दिनांक 13 दिसंबर 2025 को जारी किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष नीरज गुप्ता द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स राजस्थान के प्रदेश में संगठनात्मक विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण हेतु डॉ. भाटी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन को पूर्ण विश्वास है कि डॉ. रामदयाल भाटी अपनी कार्यक्षमता, अनुभव एवं सक्रियता से संगठन के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों ने डॉ. भाटी को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं डॉ. रामदयाल भाटी ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मिली जिम्मेदारी का ईमानदारी व निष्ठा से निर्वहन करेंगे तथा पत्रकार हितों की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

उल्लेखनीय है कि मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स राजस्थान में प्रदेश महासचिव संदीप गोयल, प्रदेश महासचिव संगठन योगेश जोशी एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती राधा शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button