बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
वंदे मातरम टीम ने बीकानेर में डॉक्टर मुरली मनोहर को सम्मानित किया

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर, 11 दिसंबर 2025: संघ शताब्दी वर्ष और वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वंदे मातरम टीम ने आज बीकानेर के कोटगेट स्थित सादुल स्कूल के सामने एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर टीम ने 100 लोगों को उनके समाजसेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया।
समारोह में बीकानेर के प्रतिष्ठित चिकित्सक एवं पीबीएम ई एंड टी के विभाग प्रमुख डॉ. मुरली मनोहर को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. मुरली मनोहर आंखों के डॉक्टर के रूप में पूरे बीकानेर क्षेत्र में लोगों की निशुल्क सेवा और उनके मृदुभाषी व्यवहार के लिए प्रसिद्ध हैं।
वंदे मातरम टीम के राष्ट्रीय संयोजक विजय कोचर ने बताया कि डॉ. मुरली मनोहर ने टीम के कई स्वास्थ्य शिविरों में भी निशुल्क सेवा प्रदान की है। वहीं, टीम के जिला संयोजक मुकेश जोशी और रिटायर्ड एसपी श्री नरसिंग भाटी ने डॉ. मुरली मनोहर की सराहना करते हुए उन्हें “भगवान का भेजा हुआ दूत” बताया।
सम्मान समारोह में डॉ. मुरली मनोहर का स्वागत मोती की माला पहनाकर किया गया। इसके अलावा, उन्हें दुपट्टा और भारत माता की तस्वीर भेंट की गई। इस अवसर पर शिवदयाल उपाध्याय, आनंद जोशी और मालचंद भी उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम ने समाज सेवा और राष्ट्रभक्ति के संदेश को और मजबूत किया।
संपर्क: विजय कोचर – 9571281111

Subscribe to my channel


