उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती: रोजगार व आर्थिक गतिविधियों का बड़ा सर्वे शुरू, नागरिकों से सहयोग की अपील

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 11 दिसम्बर 2025 (सू.वि.)
भारत सरकार के निर्देशों के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेशभर में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) और असंगठित क्षेत्र वार्षिक सर्वेक्षण (ASUSE) की शुरुआत कर दी है। यह महत्वपूर्ण सर्वे अर्थ एवं संख्या प्रभाग के माध्यम से कराया जा रहा है, जिसका कार्य जनपद बस्ती में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य—
रोजगार एवं बेरोजगारी की वास्तविक स्थिति का आकलन
विभिन्न उद्यमों व सेवाओं में कार्यरत श्रमिकों की संख्या का अनुमान
स्वरोजगार, वेतनभोगी और बेरोजगार आबादी का आंकलन
असंगठित क्षेत्र के व्यवसायों की वास्तविक स्थिति
कृषि के अलावा अन्य क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों का विश्लेषण
उन्होंने कहा कि इन सर्वेक्षणों से मिलने वाले आंकड़ों के आधार पर जनपद की जीडीपी (GDP) का आकलन भी किया जाएगा। यह पहली बार है जब प्रदेश सरकार द्वारा सभी जनपदों में इतना व्यापक आर्थिक सर्वेक्षण कराया जा रहा है।
मनोज कुमार श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि नागरिकों द्वारा दी गई सभी जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी और किसी भी स्तर पर साझा नहीं की जाएगी। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि सर्वेक्षणकर्ताओं को सही और सटीक जानकारी देकर सहयोग करें, ताकि जिले के आर्थिक विकास से संबंधित नीतियों में सुधार किया जा सके।
Subscribe to my channel


