जोधपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
ओसिया: जोधपुर गर्ग समाज द्वारा निर्माणाधीन छात्रावास का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य की सराहना

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
ओसिया/जोधपुर, 03 दिसंबर 2025।
जोधपुर गर्ग समाज के अध्यक्ष बाबूलाल जी गर्ग (बापिनी) ने आज ओसिया में समाज द्वारा निर्माणाधीन छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष पुखराज जी गर्ग, गोविंद जी गर्ग (नारवा), नेनाराम जी गर्ग (बापिनी) तथा चम्पालाल जी (भांडू) मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान सभी पदाधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति को बारीकी से देखा और संस्था द्वारा किए जा रहे उच्च गुणवत्ता वाले कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ओसिया गर्ग समाज संस्था द्वारा छात्रावास निर्माण का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है और समाज के बच्चों के भविष्य को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
समाज के पदाधिकारियों ने सभी भामाशाह एवं समाज बंधुओं से अधिक से अधिक सहयोग करने की अपील की। साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि वे स्वयं भी इस पवित्र कार्य में हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे।
अधिकारियों ने कहा कि “समाज का सर्वांगीण विकास शिक्षा से ही सम्भव है, और यह छात्रावास उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
अंत में उन्होंने ओसिया संस्था के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए साधुवाद दिया।

Subscribe to my channel


