LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी पुलिस का बड़ी सफलता: पीतल/तांबा चोरी गैंग का पर्दाफाश

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी: भिवाड़ी पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्यवाही करते हुए पीतल और तांबा चोरी करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने रिलेक्सों चौक के पास स्थित KASA BATHFITTINGS PVT LTD. में रात्री के समय हुई नकबजनी की वारदात का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया।

इस मामले में गिरफ्तार शातिर बदमाश हैं:

शक्ति ठाकुर उर्फ टैणी उर्फ ठाकुर

दीपक उर्फ काली

सुभाष

इकबाल

राहुल कुमार

अंकूर जेन

पुलिस के अनुसार, यह गैंग दिन के समय कम्पनियों और गोदामों की रेकी करता है और रात्री में मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देता है।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से नकबजनी में चोरी हुई लगभग 500 किलोग्राम पीतल की टोटी बरामद की गई। गैंग के मुखिया शक्ति ठाकुर के विरुद्ध पहले से ही करीब आधा दर्जन चोरी और अन्य वारदातों के प्रकरण दर्ज हैं।

भिवाड़ी पुलिस की इस सफलता से न केवल क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा, बल्कि अपराधियों के मनोबल को भी कमजोर किया जाएगा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button