जयपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य
श्रीमती पिंकी शर्मा को मिलेगा “अटल सार्क गौरव अवार्ड”

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
जयपुर, 30 नवम्बर 2025।
अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा आयोजित भव्य समारोह में इस वर्ष “अटल सार्क गौरव अवार्ड” से श्रीमती पिंकी शर्मा, प्राचार्य, सरस फाउंडेशन, बीकानेर (राजस्थान) को सम्मानित किया जाएगा। यह समारोह 07 दिसंबर 2025 को जयपुर में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के शुभारंभ अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।
मंच के संयोजक डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा (एडवोकेट) ने बताया कि श्रीमती शर्मा के शिक्षा, समाजसेवा और नवाचार के क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे सराहनीय कार्यों के आधार पर उनका चयन किया गया है। समारोह में उपस्थित प्रेरणा स्रोत अतिथि उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान करेंगे।
समरसता मंच के उद्देश्य
अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच विश्व स्तर पर भारत की संस्कृति और शक्ति को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत है। इसके प्रमुख उद्देश्यों में शामिल हैं—
भारत–नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति का पुनः उत्थान
भारत को पुनः “जगत गुरू” के रूप में स्थापित करना
भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वीटो पावर के साथ स्थायी सदस्यता दिलाना
अयोध्या को संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय बनाने की पहल को बढ़ावा देना
समारोह के अध्यक्ष एच. सी. गणेशिया (प्रसिद्ध कानूनविद एवं ग्लोबल चांसलर, रोमा इंटरनेशनल कल्चर विश्वविद्यालय, नई दिल्ली) ने बताया कि श्रीमती पिंकी शर्मा के सेवा-कार्य, शिक्षा क्षेत्र में नवाचार और समाजिक विकास में योगदान का विस्तृत अवलोकन करने के बाद उन्हें यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
25 देशों के राष्ट्रध्वजों के बीच होगा सम्मान
इस अंतर्राष्ट्रीय समारोह में भारत सहित 25 देशों के राष्ट्रध्वजों— नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान, अल्जीरिया, एंगोला, ऑस्ट्रिया, क्रोएशिया, फिनलैंड, ट्यूनीशिया, जर्मनी, इराक, इजरायल, मैसिडोनिया, मोरक्को, नीदरलैंड, नाइजीरिया, नॉर्वे, रोमानिया, रायल डेनिश, श्रीलंका, मालदीव, किर्गिस्तान, फिलिस्तीन और फिजी—के सानिध्य में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
समारोह में श्रीमती पिंकी शर्मा “भारत की शक्ति, प्रतिष्ठा तथा पंचशील सिद्धांतों” पर अपना उद्बोधन भी देंगी और मंच की कार्ययोजना को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने के संदेश को विश्व समुदाय तक पहुंचाएंगी।
जी-25 नेशन्स


Subscribe to my channel


