उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी में बालश्रम, बाल विवाह व मानव तस्करी रोकथाम को लेकर संयुक्त अभियान, चार बालक मुक्त – दुकानदारों पर कार्रवाई

 

रिपोर्ट – डॉक्टर संजय कुमार पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल: 7376326175

जनपद खीरी, 20 नवम्बर 2025 –

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग एवं श्रम विभाग के निर्देश पर जनपद खीरी में आज बालश्रम उन्मूलन, बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम, बाल विवाह एवं मानव तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान में नशामुक्ति और जनजागरूकता भी मुख्य फोकस रहा।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक खीरी के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) / नोडल अधिकारी के निर्देशन में गठित टीम—

उपनिरीक्षक राम अवतार (प्रभारी एएचटीयू)

मुख्य आरक्षी राजेश कुमार

महिला आरक्षी संध्या श्रीवास्तव

श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रियंका वर्मा

चाइल्डलाइन प्रभारी श्रीमती अंजुम परवीन

श्री अनुज तिवारी

ने थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के महेवागंज, रोडवेज, संकट देवी परिसर, रेलवे स्टेशन तथा आसपास के क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाया।

4 बालक बालश्रम करते मिले, दुकानदारों पर कार्रवाई

अभियान के दौरान विभिन्न दुकानों, होटलों, मोटर स्पेयर पार्ट्स वर्कशॉप आदि में चार नाबालिग बच्चे काम करते पाए गए, जिनके दुकान स्वामियों के खिलाफ श्रम विभाग द्वारा विधिक कार्रवाई की गई।

जनजागरूकता पर विशेष जोर

अभियान के दौरान टीम ने लोगों को—

बालश्रम की कानूनी सजा

बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम

नशा मुक्ति

मानव तस्करी की पहचान

बाल विवाह निषेध

के बारे में जागरूक किया। मौके पर मौजूद आमजन से बच्चों की सुरक्षा व अधिकारों के संरक्षण हेतु सहयोग करने की अपील की गई।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button