जम्मू कश्मीरदेशपुंछब्रेकिंग न्यूज़
पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत
पुंछ में 133 मकान बनवाए जाएंगे — एलजी मनोज सिन्हा की घोषणा

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
POONCH, 21 NOV:
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज पुंछ दौरे के दौरान बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि (NGO) ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट सोसाइटी (HRDS) द्वारा कुल 133 घरों का निर्माण कराया जाएगा, जिसकी लागत लगभग 1 करोड़ रुपये होगी और यह निर्माण कार्य अगले छह महीनों के भीतर पूरा किया जाएगा।
ये मकान उन परिवारों को दिए जाएंगे जो लंबे समय से पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित हैं और अपने घरों से बेघर हो चुके हैं। एलजी सिन्हा ने कहा कि प्रशासन सभी प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हरसंभव कदम उठा रहा है और पुनर्वास कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाएगा।
एलजी के दौरे के दौरान उनके साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस प्रमुख नलिन प्रभात, आईजीपी कश्मीर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ऑपरेशन सन्दूर के दौरान नुकसान झेलने वाले नागरिकों को राहत सामग्री भी वितरित की और भरोसा दिलाया कि क्षतिग्रस्त मकानों का निर्माण बिना किसी देरी के किया जाएगा।
एलजी सिन्हा ने पुनर्वास कार्य के साथ-साथ पुंछ जिले की मौजूदा सुरक्षा स्थिति की भी विस्तृत समीक्षा की। उनका यह दौरा प्रशासन की राहत कार्यों और सुरक्षा व्यवस्था दोनों पर समान रूप से गंभीरता को दर्शाता है।
सरकार की इस घोषणा से गोलाबारी प्रभावित परिवारों में उम्मीद की नई किरण जागी है, और लोगों को भरोसा मिला है कि उन्हें जल्द ही सुरक्षित आवास उपलब्ध कराया जाएगा।
Subscribe to my channel


