उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

गन्ना छिलाई मजदूरी भुगतान में हुई मानवीय भूल, विवाद की स्थिति बनी — लेकिन अधिकांश लेबरों ने लौटाए अतिरिक्त रुपये

 

रिपोर्ट डॉक्टर संजय कुमार पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश मोबाइल नंबर 7376 32 6175

गन्ना छिलाई लेवरी में मजदूरी भुगतान के दौरान हुई मानवीय भूल से एक छोटा मामला विवाद का रूप लेता दिखा। खेत में काम करने वाले तीन मजदूरों को भुगतान करते समय गलती से अतिरिक्त राशि दे दी गई, जिसमें से दो मजदूरों ने तुरंत अतिरिक्त रुपये वापस कर दिए, जबकि एक महिला मजदूर द्वारा राशि को लेकर विवाद खड़ा कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में मौजूदा समय में 6 घंटे की दिहाड़ी ₹250 चल रही है। भुगतान करते समय गलती से—

मन्नू लाल की पत्नी को ₹500 के दो नोट,

पूर्व प्रधान मेवाराम भार्गव को ₹1500,

हिमांशु (पुत्र मुन्नालाल) एवं मुन्नालाल (पुत्र शिव सहाय भार्गव) को ₹1000 का भुगतान कर दिया गया।

दोनों पुरुष मजदूरों ने अतिरिक्त रुपये वापस कर दिए, लेकिन मन्नू लाल की पत्नी द्वारा कहा गया कि उन्हें केवल एक ही ₹500 का नोट दिया गया था, जबकि भुगतानकर्ता का कहना है कि उन्होंने “पूरे होशो-हवास में” दो नोट दिए थे।

बताया गया कि संध्या समय मन्नू लाल की पत्नी घर पहुंचीं और मंदिर में कसम खाने की बात कही, लेकिन भुगतानकर्ता ने कहा कि “काम खेत में हुआ है, कसम मैं ही खाऊंगा, आपको कसम खाने की आवश्यकता नहीं।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह पूरा मामला उनकी मानवीय भूल से उत्पन्न हुआ है और वह किसी के दिल को ठेस नहीं पहुँचाना चाहते। यदि आवश्यकता पड़ी, तो वह “एक ₹500 के नोट का घाटा सहने” के लिए भी तैयार हैं।

अंत में उन्होंने कहा कि यह वीडियो व संदेश इसलिए साझा कर रहे हैं ताकि किसी तरह की गलतफहमी न फैले और तथ्य स्पष्ट रहें।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button