ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी ब्रेकिंग न्यूज़: टपूकड़ा की कृष सिटी फेस-2 में सुबह-सुबह आग का कहर, आधा दर्जन से ज्यादा बाइकें जलकर राख

 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी/टपूकड़ा।

सोमवार तड़के टपूकड़ा की पॉश सोसाइटी कृष सिटी फेस-2 अचानक दहशत के आगोश में आ गई। पार्किंग में खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगी और देखते ही देखते आग ने रफ्तार पकड़ते हुए आसपास खड़ी आधा दर्जन से अधिक मोटरसाइकिलों को अपनी चपेट में ले लिया। तेज लपटों और काले धुएं ने पूरी सोसाइटी में अफरा–तफरी मचा दी।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह अचानक पार्किंग से धमाके जैसी आवाज़ आई, जिसके बाद लोग नीचे पहुंचे तो पार्किंग एरिया “ब्लैक ज़ोन” में तब्दील हो चुका था। इलेक्ट्रिक स्कूटी पूरी तरह धधक रही थी और आग की लपटें तेजी से दूसरे वाहनों तक पहुँच रही थीं।

टायरों के फटने की आवाज़ और धुएं के गुबार ने हालात और भयावह बना दिए।

फायर ब्रिगेड की तत्परता

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कई वाहन जलकर राख हो चुके थे। तेज गर्मी और लगातार भड़क रही चिंगारियों के कारण बुझाने में काफी मुश्किलें आईं।

हादसा, बैटरी ब्लास्ट या साजिश?

घटना के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

क्या यह इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी ब्लास्ट का मामला है?

या फिर शॉर्ट सर्किट से आग लगी?

या फिर किसी की लापरवाही/हरकत?

इन सभी पहलुओं की जांच टपूकड़ा थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर सबूत जुटाए हैं और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

राहत की बात – कोई जनहानि नहीं

सोसाइटी निवासियों ने राहत की सांस ली कि आग केवल वाहनों तक सीमित रही और किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं हुआ। लोगों का कहना है—

“अगर आग ऊपर फ्लैट्स तक फैल जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था, आज किस्मत अच्छी थी।”

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button