उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

किसानों के साथ हुए अन्याय को लेकर भारतीय किसान संगठन ने जिलाधिकारी खीरी को सौंपा ज्ञापन 

 

रिपोर्ट डॉक्टर संजय कुमार पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश मोबाइल नंबर 7376 32 6175

   लखीमपुर खीरी आज दिनांक 17/11/2025 को भारतीय किसान संगठन ने किसानों के साथ हुए अन्याय और उत्पीड़न को लेकर जिलाधिकारी खीरी को ज्ञापन दिया और कार्रवाई की मांग करी इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार “पंकज” ने कहा कि अयान सीड कंपनी का सोनल धान जो की डुप्लीकेट था उसे ब्रांडेड पैकिंग में भरकर किसानों के साथ धोखाधड़ी कर बेचा गया जिसका जिम्मेदार जनपद खीरी का एजेंसी मलिक दीपक माथुर है अयान सीड़ कंपनी का सोनल धान मां एजेंसी महेवागंज में स्थित है जो पूरे जिले में बीज सप्लाई करते हैं एजेंसी मालिक ने छोटे दुकानदारों और किसानों को ठगा है किसानों की उपज कम हुई है हजारों किसान प्रभावित हुये है लाखों रुपए का नुकसान हुआ है किसानों का उनका मुआवजा मिलना चाहिए और एजेंसी मालिक के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रदेश सचिव कामिल उस्मानी ने कहा कि भारतीय किसान संगठन किसानों को हर हाल में न्याय दिला कर रहेगा। लखनऊ मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा ने कहा कि जांच के दौरान उसका लाइसेंस कृषि अधिकारी द्वारा निलंबित किया गया इसके बावजूद उसके वहा खुलेआम नकली बीज बेचकर किसानों के साथ धोखा धड़ी कर रहा है। प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार दीक्षित और प्रवक्ता मोहम्मद इरफान गाज़ी ने कहा कि बीज विक्रेता एजेंसी मालिक किसानों को लगातार धमका रहा है जिससे किसान और छोटे दुकानदार मानसिक तनाव में है। बीज विक्रेता लगातार किसानों का उत्पीड़न कर रहा है। जिला अध्यक्ष घनश्याम यादव ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कृषि अधिकारी की जांच में वह एजेंसी मालिक बीज विक्रेता दोषी पाया गया और उसका लाइसेंस निलंबित किया गया इसके बावजूद उसके वहां खुलेआम नकली बीज बेचा जा रहा है। भारतीय किसान संगठन जिला अधिकारी महोदय से मांग करता है कि दोषी बीज विक्रेता एजेंसी मालिक दीपक माथुर के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें और किसानों को फसल का मुआवजा दिलाया जाए जरूरत पड़ी तो किसानों के हित के लिए भारतीय किसान संगठन बीज एजेंसी की मुख्य शाखा हैदराबाद तक आंदोलन करने में पीछे नहीं हटेगा किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    इस दौरान मनजीत मौर्य विनीत राज राकेश यादव अंबिका वर्मा टीटू वर्मा अभिषेक पांडे इकबाल अहमद शिवम सैनी सलमान सर्वेश वर्मा महेंद्र कुमार संतोष वर्मा खूबचंद रिंकू उत्तम विकास उमेश कुमार वर्मा अरविंद कुमार वर्मा शिवपूजन वर्मा कुलदीप सिंह सुफियान सोनू वर्मा सरिता देवी मोहित ललित वर्मा कमलेश वर्मा आसिफ शाहिद सफीक आदिल वीरेंद्र कुमार राम सुमेर वर्मा संजय वर्मा हरिनाम वर्मा महिपाल यादव गंगा सिंह इंद्रेश वर्मा धीरेंद्र कुमार निलेश कुमार वर्मा हासिम मोहम्मद असद मनोज कुमार वर्मा देशराज वर्मा सलमान आदि भारी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button