LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत लखीमपुर खीरी पुलिस को सफलता, अवैध शस्त्र रखने के आरोप में आरोपी कल्लू को सजा

 

रिपोर्ट – डॉ. संजय कुमार पांडेय,स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल : 7376326175

लखीमपुर खीरी।

उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत लखीमपुर खीरी पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। अवैध शस्त्र रखने के मामले में दर्ज मुकदमे में न्यायालय ने आरोपी को सजा सुनाई है।

थाना मैगलगंज क्षेत्र में वर्ष 2025 में पुलिस ने अभियुक्त कल्लू पुत्र तनसुख निवासी ग्राम शिवराजपुर, थाना मैगलगंज को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया था। इस संबंध में मु0अ0सं0 147/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत थाना मैगलगंज में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

मामले की सुनवाई माननीय न्यायालय JM मोहम्मदी, खीरी में की गई। लंबी पैरवी के बाद अदालत ने दिनांक 14 नवंबर 2025 को आरोपी कल्लू को जेल में बिताई गई अवधि के कारावास तथा ₹2,000 के अर्थदंड से दंडित किया।

इस मुकदमे को सजा दिलाने में लोक अभियोजक श्री अतुल कुमार मिश्रा एवं न्यायिक पैरोकार का0 अंकित कुमार का विशेष योगदान रहा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button