उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

नूर हॉस्पिटल की अवैध चिकित्सकीय गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु भाजयुमो नेताओं ने CMO से की शिकायत

संवाददाता रोहित चौहान

 

बस्ती, — भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) नेताओं ने दक्षिण दरवाजा स्थित नूर हॉस्पिटल में चल रही अवैध चिकित्सकीय गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को शिकायत की।भाजयुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि नूर हॉस्पिटल के संचालक इम्तियाज अहमद खान, जो कि केवल एक X-रे टेक्नीशियन हैं, पिछले कई वर्षों से स्वयं को फिजिशियन और सर्जन बताकर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। यह कार्य न केवल चिकित्सा अधिनियम एवं भारतीय चिकित्सा परिषद् (MCI) के नियमों का घोर उल्लंघन है, बल्कि निर्दोष रोगियों के जीवन के साथ खुला खिलवाड़ भी है।भाजयुमो जिला अध्यक्ष ने बताया कि इस अवैध गतिविधि की शिकायत पिछले आठ महीनों से लगातार CMO कार्यालय में दी जा रही है, किंतु अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। उल्टे, नोडल अधिकारी श्री एस. वी. सिंह द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर गलत जानकारी दी गई, जिससे इस अवैध अस्पताल को संरक्षण मिलता रहा है जो कि अत्यंत चिंताजनक है। भाजयुमो नेता अमित गुप्ता ने कहा कि गरीबों की जगह हमारा खून ले लीजिए, लेकिन गरीबों के स्वास्थ के साथ खिलवाड़ मत करिए। जिस पर CMO ने उन्हें ऐसा न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अब सब्र की सीमा समाप्त हो चुकी है, और सीएमओ शीघ्र प्रभाव से कार्रवाई नहीं करता है, तो भाजयुमो इस मुद्दे को जन आंदोलन का रूप देने के लिए बाध्य होगा।भाजयुमो नेताओं ने सीएमओ महोदय से निम्न प्रमुख मांगें रखीं नूर हॉस्पिटल की मान्यता तत्काल प्रभाव से निरस्त की जाए। एक्स-रे टेक्नीशियन डिग्रीधारी व्यक्ति द्वारा चिकित्सक के रूप में कार्य किए जाने पर विधिक कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कराया जाए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष भाजपा आलोक पांडे, प्रदीप चौधरी, सर्वेश शर्मा, राजन कन्नौजिया, पल्लव श्रीवास्तव, अतुल भट्ट, विशाल गुप्ता, आदित्य त्रिपाठी, सौरभ गोस्वामी, अरशद खान, शाकिब पठान, सिगम श्रीवास्तव आकाश , अर्जुन कन्नौजिया आदि लोग उपस्थित रहे।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button