उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनसमस्याएँ, अधिकारियों को दिए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

📞 मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी, 8 नवम्बर 2025

जनपद खीरी में आज थाना फरधान परिसर में “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा ने संयुक्त रूप से की।

इस दौरान दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच कर त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि आमजन को न्याय मिल सके।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने थाना प्रभारी और पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जो मामले उच्चाधिकारियों के स्तर से संबंधित हैं, उन्हें शीघ्र रिपोर्ट लगाकर अग्रेषित किया जाए।

इसके साथ ही जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी अपने-अपने सर्किल के थानों में उपस्थित रहे और जनता की शिकायतों का निस्तारण कराया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button