उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

मतदेय स्थलों के सम्भाजन को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 06 नवम्बर 2025 (सू.वि.)।

जनपद बस्ती में आगामी निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारु संचालन के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्सना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनपद के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य पुनरीक्षण से पूर्व मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में विचार-विमर्श करना रहा।

बैठक की शुरुआत अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने की। उन्होंने उपस्थित प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए बताया कि आयोग के निर्देशानुसार अब 1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का विभाजन कर नए मतदेय स्थल स्थापित किए जाएंगे, ताकि मतदाताओं को बेहतर सुविधा मिल सके।

उन्होंने कहा कि आयोग की अपेक्षा के अनुरूप शहरी क्षेत्रों में बहुमंजिली इमारतों, ग्रुप हाउसिंग सोसाइटीज तथा आरडब्ल्यूए कॉलोनियों में भी सर्वे कर नए मतदेय स्थल स्थापित करने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। जहां भी सामुदायिक हॉल या सामान्य सुविधा क्षेत्र (Common Facilitation Area) उपलब्ध हैं, वहां मतदान केंद्र बनाए जा सकते हैं।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि जिन मतदेय स्थलों पर 1200 से अधिक मतदाता हैं, वहां नया केंद्र बनाया जाए और जिन केंद्रों पर 300 से कम मतदाता हैं, उन्हें समीपवर्ती बूथों में समायोजित करने की संभावना का परीक्षण किया जाए। साथ ही सभी मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन कर उनकी स्थिति, भवन की मजबूती और आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण कराया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में इस समय 197 मतदेय स्थल ऐसे हैं जिन पर 1200 से अधिक मतदाता हैं, जिनमें से 43 बूथ समायोजित किए जाएंगे और 154 बूथों की वृद्धि की जाएगी। सम्भाजन के उपरांत कुल 2310 मतदेय स्थलों का प्रस्ताव निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा।

बैठक में यह भी उल्लेख किया गया कि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष द्वारा ग्राम सूरापार (विधानसभा क्षेत्र महादेवा) में मतदान केंद्र का स्थान परिवर्तन कर पंचायत भवन सूरापार में स्थानांतरित करने का सुझाव दिया गया है, जिसका सत्यापन कराया जा रहा है।

बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों — अमित कुमार वर्मा (भाजपा), बाबूराम सिंह (कांग्रेस), जावेद पिण्डारी (समाजवादी पार्टी) — ने दो दिवस के भीतर अपने सुझाव एवं बूथ लेवल एजेंट की सूची उपलब्ध कराने पर सहमति व्यक्त की।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्सना ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए प्रत्येक बूथ का भौतिक सत्यापन पुनः सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि न रह जाए।

बैठक में उप जिलाधिकारी बस्ती सदर शत्रुध्न पाठक, रूधौली के मनोज प्रकाश, हर्रैया के सत्येन्द्र कुमार सिंह, भानपुर के हिमांशु कुमार, अपर उप जिलाधिकारी उमा कान्त तिवारी, तहसीलदार रूधौली रवि यादव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश, मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के सचिव के.के. तिवारी, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष डा. राम सुभाष वर्मा, बहुजन समाज पार्टी के जिला महासचिव जुगुल किशोर चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button