अपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़
जिला पुलिस पुंछ की बड़ी कार्रवाई — 3 मवेशी बरामद वाहन जब्त

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
पुंछ, 2 नवम्बर 2025
थाना मंडी पुलिस ने मवेशियों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन मवेशियों को एक वाहन से बरामद किया और वाहन को जब्त कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, 1 और 2 नवम्बर की दरम्यानी रात थाना मंडी की पुलिस टीम ने शिंदरा इलाके में विशेष नाका लगाया हुआ था। नाका चेकिंग के दौरान एक टाटा मोबाइल वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर JK12A 8110) को रोका गया, जो तीन मवेशियों से भरा हुआ पाया गया।
वाहन चालक की पहचान रईज अहमद पुत्र मोहम्मद सादिक निवासी शिंदरा के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान चालक कोई वैध दस्तावेज़ या अनुमति पत्र पेश नहीं कर सका, जिसके चलते पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया और तीनों मवेशियों को सुरक्षित रूप से छुड़ाया।
इस संबंध में थाना मंडी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जिला पुलिस पुंछ ने बताया कि एसएसपी पुंछ श्री शफक़त हुसैन (JKPS) के समग्र पर्यवेक्षण में पुलिस अवैध मवेशी परिवहन और तस्करी पर सख्त कार्रवाई जारी रखे हुए है ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Subscribe to my channel


