उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा

महिला थाना खीरी ने चलाया NCL जागरूकता अभियान 2.0 — छात्राओं और आम जनमानस को नए आपराधिक कानूनों की दी जानकारी

 

रिपोर्ट: स्टेट हेड उत्तर प्रदेश – डॉ. संजय कुमार पांडेय

मो. 7376326175

खीरी, 01 नवम्बर 2025 —

भारत में लागू किए गए नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से महिला थाना खीरी पुलिस द्वारा आज NCL जागरूकता अभियान 2.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजकीय कन्या बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर महिला थाना पुलिस की टीम ने छात्राओं को नए आपराधिक कानूनों —

1. भारतीय न्याय संहिता (BNS),

2. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), और

3. भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA)

के प्रमुख प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन नए कानूनों से न्याय प्रणाली अधिक पारदर्शी, त्वरित एवं पीड़ित-केंद्रित होगी। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को Zero FIR, E-FIR, समयबद्ध न्याय, महिला एवं बाल संरक्षण से संबंधित प्रावधानों, फोरेंसिक विज्ञान एवं तकनीकी प्रयोग के महत्व सहित कानून में हुए महत्वपूर्ण बदलावों की जानकारी दी गई।

महिला थाना प्रभारी ने छात्राओं से अपील की कि वे इन कानूनों की जानकारी अपने परिवार और समाज में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि एक जागरूक एवं कानूनसम्मत समाज का निर्माण हो सके।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button