उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा

थाना खमरिया पुलिस द्वारा “NCL जागरूकता अभियान 2.0” के तहत लोगों को नये आपराधिक कानूनों की जानकारी दी गई

📍रिपोर्ट: स्टेट हेड उत्तर प्रदेश – डॉ. संजय कुमार पांडेय

📞 मोबाइल नंबर: 7376326175

दिनांक: 30 अक्टूबर 2025

खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में थाना खमरिया पुलिस द्वारा नये आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु “NCL जागरूकता अभियान 2.0” का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में थाना खमरिया पुलिस टीम ने उपस्थित लोगों को भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के प्रमुख प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि 01 जुलाई 2024 से भारत में ये तीनों नये आपराधिक कानून लागू किए जा चुके हैं, जिनका उद्देश्य न्याय प्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित और पीड़ित-केंद्रित बनाना है।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को विशेष रूप से निम्न बिंदुओं पर जागरूक किया गया –

शून्य एफआईआर (Zero FIR) की सुविधा

E-FIR दर्ज कराने की प्रक्रिया

समयबद्ध न्याय सुनिश्चित करने के प्रावधान

महिला एवं बाल संरक्षण संबंधी कानून

नये अपराधों की परिभाषा और

फोरेंसिक विज्ञान व आधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग से जांच प्रणाली में आए बदलाव

थाना खमरिया पुलिस ने उपस्थित नागरिकों से अपील की कि वे इन नये कानूनों की जानकारी समाज में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं ताकि एक जागरूक और कानूनसम्मत समाज का निर्माण हो सके।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button