देशधर्मबाड़मेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
श्री विश्वकर्मा सुथार समाज सामूहिक विवाह समारोह का आगाज नौ जोड़े बंधेंगे वैवाहिक बंधन में

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बाड़मेर, 31 अक्टूबर 2025 —
समाज में एकजुटता बनाए रखने, फिजूलखर्ची और दिखावे को समाप्त करने तथा जरूरतमंद परिवारों को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से श्री विश्वकर्मा सुथार समाज सामूहिक विवाह समारोह समिति द्वारा दो दिवसीय सामूहिक विवाह समारोह का शुभारंभ शुक्रवार को श्री धरणीधर महादेव मंदिर परिसर भवन में किया गया।
समिति के अध्यक्ष श्री नवरत्न धामू ने बताया कि इस बार समाज के 9 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं। समारोह को भव्य रूप देने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है, जो विवाह स्थल पर टेंट, भोजन, सजावट और मांगलिक कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ आज शाम 6:15 बजे सुंदरकांड पाठ से हुआ। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन स्थल पर सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने का निर्णय भी लिया गया है।
मीडिया प्रभारी श्री श्याम सुंदर बरड़वा ने बताया कि
01 नवंबर 2025 (शनिवार) को सुबह 10:15 बजे गणेश पूजन,
11:15 बजे भूमि पूजन,
शाम 5:15 बजे बारात स्वागत,
तथा शुभ मुहूर्तानुसार पाणिग्रहण संस्कार आयोजित किया जाएगा।
02 नवंबर 2025 को शुभ वेला में विदाई समारोह होगा।
समारोह के मुख्य अतिथि ब्रह्मलीन गौसेवी पदमाराम कुलरिया के पुत्र श्री कानाराम जी, शंकर जी, धर्मचंद जी कुलरिया परिवार होंगे।
महाप्रसाद व्यवस्था की जिम्मेदारी श्री श्यामसुंदर जी नागल और छगन जी नागल (भीनासर) द्वारा संभाली जाएगी।
सुंदरकांड पाठ में समाज के प्रमुख सदस्य शिव प्रकाश डोयल, छगन जी छडिया, जयलाल भद्रेचा, अंतराम जी मोटियार, लक्ष्मण डाढ़ाला, छात्रसेन मकड़, श्री कृष्ण जी मांडन, देवकिशन गेपाल, शिवानी नागल, किशन लाल डोयल, जगदीश जी मांकड़, मगाराम जी धामू और सुरजाराम जी गेपाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पाठ के पाठी के रूप में मूलचंद जी आसदेव, रामदेव आसदेव और मुकेश कुलरिया ने अपनी सेवाएं दीं।
समिति की ओर से यह भी घोषणा की गई कि जो दूल्हा अपनी बारात सबसे पहले लेकर पहुंचेगा, उसे संस्था द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
📸 समारोह की झलकियाँ: सुंदरकांड पाठ, साज-सज्जा व विवाह स्थल की तैयारियाँ जोरों पर।

Subscribe to my channel


