उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा

थाना सम्पूर्णानगर पुलिस द्वारा NCL जागरूकता अभियान 2.0 का आयोजन

रिपोर्ट: स्टेट हेड उत्तर प्रदेश डॉ. संजय कुमार पांडेय

📞 मोबाइल नंबर: 7376326175

जनपद खीरी | दिनांक 31 अक्टूबर 2025

थाना सम्पूर्णानगर पुलिस ने नये आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से NCL जागरूकता अभियान 2.0 के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं को नए आपराधिक कानूनों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को 01 जुलाई 2024 से लागू हुए तीन नए कानूनों —

1. भारतीय न्याय संहिता (BNS)

2. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS)

3. भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA)

के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी एवं पुलिस अधिकारियों ने नए कानूनों की प्रमुख विशेषताओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इसमें शून्य एफआईआर (Zero FIR), E-FIR की सुविधा, समयबद्ध न्याय प्रणाली, महिला एवं बाल संरक्षण से जुड़े प्रावधान, अपराधों की नई परिभाषाएँ तथा फोरेंसिक विज्ञान एवं तकनीकी साक्ष्य के उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला गया।

अधिकारियों ने बताया कि इन नए कानूनों से न्याय प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी, त्वरित एवं पीड़ित-केंद्रित होगी।

अंत में उपस्थित छात्र-छात्राओं से अपील की गई कि वे इन कानूनों की जानकारी अपने परिवार और समाज के लोगों तक पहुँचाएं ताकि एक जागरूक एवं कानूनसम्मत समाज का निर्माण किया जा सके।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button