उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा

थाना मितौली पुलिस द्वारा आयोजित NCL जागरूकता अभियान 2.0

रिपोर्ट: स्टेट हेड उत्तर प्रदेश डॉ. संजय कुमार पांडेय

मो. 7376 3261 75

दिनांक: 31 अक्टूबर 2025

खीरी: थाना मितौली पुलिस द्वारा नये आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से NCL जागरूकता अभियान 2.0 के अंतर्गत मिश्रीलाल इंटर कॉलेज, मड़िया बाजार में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में थाना मितौली पुलिस टीम ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भारत में लागू हुए तीन नये आपराधिक कानूनों —

1. भारतीय न्याय संहिता (BNS)

2. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS)

3. भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA)

के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

यह बताया गया कि दिनांक 01 जुलाई 2024 से ये नये कानून पूरे देश में लागू हो चुके हैं। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को इन कानूनों की प्रमुख विशेषताओं से अवगत कराया। विशेष रूप से ‘शून्य एफआईआर’ (Zero FIR), E-FIR, समयबद्ध न्याय प्रक्रिया, महिला एवं बाल संरक्षण से जुड़े प्रावधान, नये अपराधों की परिभाषा, तथा फोरेंसिक विज्ञान और आधुनिक तकनीक के उपयोग जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

अधिकारियों ने बताया कि इन नए कानूनों से न्याय व्यवस्था और अधिक पारदर्शी, त्वरित एवं पीड़ित-केंद्रित बनेगी। साथ ही, छात्र-छात्राओं से अपील की गई कि वे इन कानूनों की जानकारी समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि एक जागरूक और कानूनसम्मत समाज का निर्माण किया जा सके।

यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में आयोजित किया गया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button