उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा
NCL जागरूकता अभियान 2.0 : थाना हैदराबाद पुलिस ने छात्रों को नए आपराधिक कानूनों की दी जानकारी

रिपोर्ट – स्टेट हेड उत्तर प्रदेश, डॉक्टर संजय कुमार पांडेय
📞 मोबाइल नंबर : 7376 3261 75
खीरी, 31 अक्टूबर 2025:
थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा NCL जागरूकता अभियान 2.0 के अंतर्गत सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज ममरी में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को 01 जुलाई 2024 से देश में लागू हुए तीन नए आपराधिक कानूनों — भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में आयोजित किया गया। थाना हैदराबाद पुलिस के अधिकारियों ने छात्रों को बताया कि नए कानूनों से न्याय व्यवस्था और अधिक पारदर्शी, त्वरित एवं पीड़ित-केंद्रित बनेगी।
कार्यक्रम में विशेष रूप से ‘शून्य एफआईआर’ (Zero FIR), E-FIR, समयबद्ध न्याय, महिला एवं बाल संरक्षण, नए अपराधों की परिभाषा, तथा फोरेंसिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी के उपयोग जैसे महत्वपूर्ण बदलावों पर विस्तार से चर्चा की गई।
अधिकारियों ने छात्रों से अपील की कि वे इन नए कानूनों की जानकारी समाज में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, जिससे एक जागरूक, जिम्मेदार और कानूनसम्मत समाज का निर्माण हो सके।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय रूप से सहभागिता की और पुलिस अधिकारियों से प्रश्न पूछकर नए कानूनों की बारीकियों को समझा।


Subscribe to my channel


