जम्मू कश्मीरदेशधर्मपुंछब्रेकिंग न्यूज़

दारुल उलूम महमूदिया मेंढर द्वारा कलाबन भूस्खलन पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

 

मेंढर, 20 अक्टूबर 2025 ─

मेंढर क्षेत्र में हाल ही में हुए कलाबन भूस्खलन हादसे के पीड़ितों की मदद के लिए राहत कार्य लगातार जारी हैं। दारुल उलूम क़ासिम नगर मेंढर के तत्वावधान में और मौलाना फ़तह मोहम्मद साहिब (सीनियर वाइस प्रेसीडेंट, तंजीम उलेमा अहले सुन्नत वल जमात, जिला पूंछ) की देखरेख में आज एक और बड़ा राहत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान मेरठ स्थित संस्था “उम्मीद” के सहयोग से प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री, गर्म कपड़े और घरेलू उपयोग की वस्तुएँ वितरित की गईं।

मिली जानकारी के अनुसार अब तक 22 टन आवश्यक वस्तुएँ जैसे खाद्य सामग्री और दैनिक उपयोग की चीजें पीड़ित परिवारों तक पहुँचाई जा चुकी हैं।

इसके अलावा, 17 व्यक्तियों को ₹12,000-₹12,000 की नकद सहायता प्रदान की गई, जबकि राहत के दूसरे चरण में 50 और लोगों को ₹16,000-₹16,000 की आर्थिक मदद दी गई।

इस अवसर पर मौलाना फ़तह मोहम्मद साहिब ने सभी संगठनों और संस्थाओं का दिल से आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस राहत कार्य में बढ़-चढ़कर योगदान दिया।

कार्यक्रम में मौलाना अब्दुल्ला क़ासमी (प्रिंसिपल जामिया मुहम्मदिया क़ासिम-उल-उलूम सिरड़ी ख्वाजा एवं महासचिव, तंजीम उलेमा अहले सुन्नत वल जमात, जिला पूंछ) तथा मुफ्ती मुअज़्ज़म साहिब (कलाबन) भी मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button