उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
बस्ती में मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत जागरूकता चौपाल कार्यक्रम आयोजित

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 18 अक्टूबर 2025: जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार मिशन शक्ति फेज 5.0 के विशेष अभियान के तहत जिला महिला चिकित्सालय में आज जागरूकता चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में घरेलू हिंसा और दहेज उन्मूलन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इनमें निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन, दत्तक ग्रहण इकाई आदि शामिल थीं। उपस्थित महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया और उनका महत्व विस्तार से समझाया गया।
साथ ही, सभी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई, जैसे- चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला पावर हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस हेल्पलाइन 112, एंबुलेंस सेवा 108 तथा 102। महिलाओं को इन नंबरों का सही उपयोग और आवश्यकतानुसार सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में भी जागरूक किया गया।
जागरूकता चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग करने और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया।

Subscribe to my channel


