उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
डी.डी. पब्लिक स्कूल में बच्चों ने परंपरागत अंदाज में मनाई दिवाली रंगोली और मेंहदी रही आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन
बस्ती -छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने हाउस मेंटर्स के मार्गदर्शन में सुंदर और आकर्षक रंगोली डिज़ाइन प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों की रचनात्मकता, सहयोग की भावना और सांस्कृतिक समझ का सुंदर प्रदर्शन देखने को मिला।
प्रबंधक –राम करन यादव और प्रधानाचार्य – सुदामा प्रसाद चौरसिया और व्यवस्थापक अनिल कुमार यादव के देख रख में बच्चों ने रंगोली और मेंहदी से सजाया स्कूल परिसर। डी.डी. पब्लिक स्कूल रेहार जंगल हंसना पुर बस्ती में दीपावली उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को रंगोली और दीपों से सजाया गया। साधना, काजल, मधु, ज्योतिमा, शशिलता, अनामिका मौर्या, काशवी मौर्या, मान्या, खुशी और सुरुचि ने मेंहदी कार्यक्रम में अपनी रचनात्मकता दिखाई। वहीं अलीशा, रेशमा, शांति और अंशिका ने सुंदर रंगोली और मेंहदी डिज़ाइन बनाकर सबका मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा ने पूरे विद्यालय में उत्सव का माहौल बना दिया।

Subscribe to my channel


