उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत लालगंज पुलिस का जनजागरूकता अभियान

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

 बनकटी/ बस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन के निर्देशन में शुक्रवार को थाना लालगंज क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर एक व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन सीडीए विद्यालय मथौली में किया गया, जिसकी अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी रूधौली स्वर्णिमा सिंह ने की। इस अवसर पर थानाध्यक्ष संजय कुमार व थाना लालगंज पुलिस टीम की उपस्थिति रही। महिलाओं और बालिकाओं से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें अपने संवैधानिक और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया।

हेल्पलाइन नंबरों की जानकारीदी गई l

कार्यक्रम में मौजूद लोगों को महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई वीमेन पावर लाइन 1090,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076,

चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,महिला हेल्पलाइन 181,पुलिस आपातकालीन सेवा 112,स्वास्थ्य सेवा 102,एंबुलेंस सेवा 108,साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930,आदि की जानकारी देते हुए। महिलाओं को घरेलू हिंसा, छेड़खानी और साइबर बुलिंग जैसी घटनाओं पर बिना डरे पुलिस से तुरंत संपर्क करने और शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें और सोशल मीडिया का इस्तेमाल सोच-समझकर करें।

  क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य केवल अपराधियों पर कार्रवाई करना नहीं है, बल्कि महिलाओं को इतना सशक्त बनाना है कि वे स्वयं किसी भी अन्याय के खिलाफ खड़ी हो सकें। पुलिस आपकी मित्र है और 24 घंटे आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर है।”महिला बीट अधिकारी म0का0 वंदना ने ग्रामीण महिलाओं को बताया कि ‘शक्ति दीदी’ हर महिला की मदद के लिए सीधा संपर्क सूत्र हैं। कार्यक्रम में महिलाओं, बालिकाओं और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा लालगंज पुलिस की इस पहल की सराहना की। सभी ने इसे आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना को बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button