अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

डा. प्रमोद चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज शिकायतकर्ता की डिग्री का गलत इस्तेमाल करने का आरोप

एक्स रे टेक्निशियन की डिग्री इस्तेमाल कर फंसे डा. प्रमोद, एफआईआर दर्ज आरोपों से घिरते जा रहे हैं डात्र प्रमोद चौधरी, एफआईआर दर्ज

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 16 अक्टूबर। मेडीवर्ल्ड हॉस्पिटल के चिकित्सक डा. प्रमोद कुमार चौधरी के खिलाफ पुरानी बस्ती पुलिस ने पैकोलिया थाना क्षेत्र के कुर्दा गांव निवासी रफीउद्दीन की शिकायत पर बीएनएस की धारा 318 (2), 115 (2), 352 तथा 351 (3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुर्दा निवासी रफीउद्दीन ने शिकायती पत्र देकर अपने एक्स रे टक्निशियन के प्रमाण पत्र का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया है।

रफीउद्दीन का कहना है कि उन्होने सरदार पटेल इन्स्टीट्यूट ऑफ पैरामेउकल साइंस लखनऊ से डिप्लोमा किया था। स्टेट फैकल्टी में उनका रजि. नम्बर 4056 है। आरोप है कि शिकायतकर्ता की जानकारी के बगैर डा. प्रमोद कुमार चौधरी ने उनकी डिग्री का गलत इस्तेमाल किया। उक्त मामले में रफीउद्दीन ने शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग किया था। आपको बता दें रेडक्रास सोसायटी का विवाद पहले ही डा. प्रमोद चौधरी का पीछा नही छोड़ रहा है। अब एक दूसरे में मामले में दर्ज एफआईआर के कारण वे लगातार समस्याओं से घिरते जा रहे हैं और उनकी छबि को भी धक्का लग रहा है। उधर रफीउद्दी की शिकायत पर सीएमओ राजीव निगम ने डा. प्रमोद चौधरी द्वारा हॉस्पिटल के रजिस्ट्रेशन के लिये किया गया आनलाइन आवेदन निरस्त कर दिया है। डाक्टर प्रमोद को नोटिस जारी कर सीएमओ ने कहा है कि जब हॉस्पिटल रजिस्टर्ड नही होता वहा ओपीडी आईपीडी का संचालन नही होगा।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button