उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

श्रीमती एकता सिंह ने भुअरनिरंजन आगनबाड़ी केंद्र में गोदभराई कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 15 अक्टूबर 2025:

मा. राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती एकता सिंह ने आज आगनबाड़ी केंद्र भुअरनिरंजन में आयोजित गोदभराई कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने गोदभराई संस्कार के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं का तिलक कर स्वागत किया और दो बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संतुलित आहार, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच, आयरन और कैल्शियम की गोलियाँ तथा टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

श्रीमती एकता सिंह ने कहा कि स्वस्थ मां से ही स्वस्थ शिशु का जन्म संभव है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं से अपील की कि वे समय पर स्वास्थ्य जांच कराएँ, पौष्टिक आहार लें और टीकाकरण सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी जय प्रताप सिंह, सुपरवाइजर नीतू सिंह, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर दीपक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके बाद श्रीमती एकता सिंह ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया और पाया कि दो कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर नहीं किए थे, जबकि वे उपस्थित थे। उन्होंने इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने साफ-सफाई और स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने का भी निर्देश दिया।

यह कार्यक्रम स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button