अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

मारपीट के मामले में डीआईजी से लगाया न्याय की गुहार

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। संतकबीरनगर जनपद के दुधारा थाना क्षेत्र के पचदेउरा निवासिनी सकलैलून पत्नी नुरुल्लाह ने डीआईजी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है। भेजे पत्र में सकलैलून ने कहा है कि गत 5 अक्टूबर को दिन में वह अपने दरवाजे पर बैठी थी कि उसी समय गांव की जरीना खातून पत्नी मोहम्मद हासिम, सना खातून व सिफा खातून पुत्रीगण मोहम्मद हासिम के साथ नाजरा खातून पुत्री सद्दाम हुसेन पुरानी रंजिश को लेकर दरवाजे पर चढ़ आये और मां-बहन की भद्दी-भद्दी गाली दिया। उसने गाली देने से मना किया सभी लोग मारने के लिए दौड़ा लिये। हम प्रार्थिनी अपनी जान बचाने के लिए घर में भागी तो उपरोक्त सभी मुल्जिमान घर में घुस कर उसे लात मुक्का थप्पड़ से मारा पीटा। शोर मचाने पर उसके पति व लड़का गांव के तमाम अन्य लोग आये और बीच बचाव किया। इस पर उपरोक्त सभी मुल्जिमान जान से मार डालने की धमकी देते हुए चले गये। घटना की सूचना थाने पर दिया गया जहां पर थाने पर तैनात सिपाही मुकदमा दर्ज कराने के नाम पर रूपये की मांग करने लगे। जब रूपये देने से मना किया सिपाहियों ने भ्द्दी-भद्दी गाली गुप्ता देते हुए दो तीन थप्पड़ मारे और धमकी दिये कि तुम हम पुलिस वालों को नहीं जानती जो हम लोगों का कहना नहीं मानोगी तो तुम्हारे पति को कट्टा चाकू या गांजे के फर्जी मुकदमें में फसा कर जेल भेजवा देंगे और थाने से भगा दिये। थाना दुधारा की पुलिस ने ना तो मुकदमा दर्ज किया न चोटो का डाक्टरी मुआयना करवाया। उसने डीआईजी से मामले की जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर अपने परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है।

 

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button