उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिव्यापार

जीएसटी की घटी दरें भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम-अशोक सिंह

देश के 140 करोड़ लोगों को मिल रहा है फायदा- संजय प्रताप जायसवाल

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

बस्ती। बुधवार को रूधौली के भारतीय जनता पार्टी पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल के संयोजन में सल्टौआ गोपालपुर विकास खण्ड के सभागार में घटी जीएसटी मिला उपहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक सिंह ने कहा कि जीएसटी की घटी दरें भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। कहा कि जीएसटी की घटी दरों से व्यापारियों के साथ-साथ आमजन को भी फायदा होगा। भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में, जीएसटी की दरें कम होने और नियमों-प्रक्रियाओं के आसान बनने से लघु एवं कुटीर उद्योगों को बहुत लाभ होगा।

पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि जीएसटी रिफॉर्म देश के 140 करोड़ लोगों के लिए राहत है। यह अपने आप में ऐतिहासिक फैसला है। इससे देश की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। कहा कि जीएसटी दरें कम होने से मांग और खपत बढ़ेगी। मांग बढ़ने से अर्थव्यवस्था बढ़ेगी। रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। अच्छा हो कि देश की सामान्य जनता तक इसका लाभ पहुंचाने की दिशा में जमीनी स्तर पर प्रभावी कदम उठाये जाय। कहा कि जीएसटी कम करने की प्रधानमंत्री की पहल सराहनीय है।

कार्यक्रम के बाद सल्टौआ कस्बे में भ्रमण कर व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों को जीएसटी कम होने से लाभ के बारे में जानकारी दी गई।

भ्रमण और कार्यक्रम में दुष्यंत विक्रम सिह, मनोज सिंह, राजू पाण्डेय, राम नेवास गिरी, राजकुमार चौरसिया, राकेश उपाध्याय, अतुल यादव, विकास शर्मा, मोनू पाठक, महेश सिंह, विजय कुमार पाण्डेय, चन्द्रभान गुप्ता, अनिल सिंह, शम्भू जायसवाल, मोनू पाठक, पिन्टू यादव, उमेश गुप्ता, प्रिस जायसवाल, विक्की सिंह, अनिल मिश्रा, राधेश्याम चौधरी, जे.पी. जायसवाल, राधेश्याम चौधरी, ओमनाथ सोनी, श्यामनाथ चौधरी, गिरजेश मिश्रा, राकेश उपाध्याय, राजकुमार चौरसिया, सचिन कसौधन, राजू मोदनवाल, शम्भू जायसवाल, रिक्की अग्रहरि, सन्तोष शुक्ला, महेश मोदनवाल, सुधाकर मोदनवाल, गिरजेश यादव, राहुल जायसवाल, बालमुकुन्द चौधरी, प्रेम चन्द्र कसौधन, भोला जायसवाल, सुनील कसौधन के साथ ही भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button