उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य
संकट में मददगार बने युवा, जान बचाने की किया पहल

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के चेतरा निवासी अमित कुमार मिश्रा का इलाज ओपेक अस्पताल बस्ती में चल रहा था, गंभीर स्थिति के कारण डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया था। पारिवारिक की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते उनका इलाज कठिन हो रहा था। ऐसे में अभय शक्ति चौरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अभय पाण्डेय, सचिव आशुतोष त्रिपाठी व उनके साथियों ने अमित की मदद का बीड़ा उठाया। उन्होंने सबसे पहले अमित के लिए दुर्लभ ओ नेगेटिव ब्लड के चार यूनिट की व्यवस्था की। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए अभियान चलाकर फंड एकत्रित किया गया और अमित के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही, एंबुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें लखनऊ मेडिकल कालेज अस्पताल तक सुरक्षित पहुंचाया गया। संस्था के अध्यक्ष अभय कुमार पाण्डेय, सचिव आशुतोष त्रिपाठी, अमित यादव, कवि चौधरी, विनय चौधरी व अन्य ने सहयोग किया।
Subscribe to my channel


