पुलिस थाना नोखा ने रात्रि के समय हुए हमले व मारपीट के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री कावेन्द्र सिंह सागर (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बीकानेर श्री कैलाश सिंह सान्दू (RPS) और वृत्ताधिकारी नोखा श्री हिमांशु शर्मा (RPS) के निकट पर्यवेक्षण में थानाधिकारी श्री अरविन्द्र भारद्वाज (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में की गई।
यह गिरफ्तारी महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज, श्री हेमन्त शर्मा (IPS) द्वारा चलाए जा रहे वांछित आरोपियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई।
गिरफ्तार आरोपीगण —
1. रामस्वरूप बिश्नोई पुत्र मालाराम सिगड, उम्र 40 वर्ष, निवासी बड़ा बास रासीसर थाना नोखा, हाल निवासी सर्वोदय बस्ती, बीकानेर।
2. सिद्धराम बिश्नोई पुत्र फूलाराम, उम्र 41 वर्ष, निवासी बड़ा बास रासीसर थाना नोखा, हाल निवासी सर्वोदय बस्ती, बीकानेर।
3. नेनक राम बिश्नोई उर्फ नानक राम पुत्र गोविन्दराम, उम्र 31 वर्ष, निवासी बड़ा बास रासीसर, हाल मोरखाणा थाना नोखा।
4. जगदीश सिगड पुत्र रामप्रताप, उम्र 51 वर्ष, निवासी बड़ा बास रासीसर, हाल कीरतासर थाना नोखा।
चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है ताकि घटना के अन्य पहलुओं का खुलासा किया जा सके।
पुलिस टीम —
1. श्री अरविन्द कुमार पुनि, थानाधिकारी, पुलिस थाना नोखा।
2. श्री कोहर सिंह, उप निरीक्षक, पुलिस थाना नोखा।
3. श्री तेजपाल (कानि 1184), पुलिस थाना नोखा।
4. श्री रामेश्वर (कानि 467), पुलिस थाना नोखा।
5. श्री रामेश्वर (कानि 985), पुलिस थाना नोखा।
नोखा पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति आमजन का विश्वास और मजबूत हुआ है।