देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापार

बालोतरा में आयोजित हुआ जीएसटी बचत उत्सव, मंत्री के.के. विश्नोई ने किया संबोधन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। वाणिज्य कर विभाग (राजस्थान राज्य कर) बालोतरा द्वारा जीएसटी बचत उत्सव के अंतर्गत प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं व्यापार संवाद का आयोजन लघु उद्योग भवन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान सरकार के माननीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री श्री के.के. विश्नोई ने की।

मंत्री के.के. विश्नोई ने अपने संबोधन में कहा कि भारत सरकार के माननीय प्रधानमंत्री ने जीएसटी दरों को चार स्लैब से घटाकर दो स्लैब में करने और कर दरों को कम करने का जो निर्णय लिया है, वह नवरात्रि और दीपावली पर जनता के लिए विशेष उपहार है। उन्होंने बताया कि जीएसटी काउंसिल में सभी राज्यों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिए जाते हैं, जिससे देशभर के नागरिकों को राहत मिल रही है।

विशेष अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि वर्ष 2047 तक भारत विश्व की शीर्ष आर्थिक शक्तियों में शामिल हो। उन्होंने बताया कि भारत को 12वीं से चौथी आर्थिक महाशक्ति तक पहुंचाना इसी दूरदृष्टि का परिणाम है।

पचपदरा विधायक अरुण चौधरी ने जीएसटी बचत उत्सव की महत्ता बताते हुए कहा कि कर दरों में कमी से आम नागरिक प्रसन्न है और यह प्रधानमंत्री द्वारा जनता को दिया गया बड़ा लाभ है।

इस अवसर पर उपायुक्त अमित वैष्णव ने जीएसटी बचत उत्सव के तहत दी गई राहतों और जीएसटी प्रावधानों की जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों और व्यापारियों तक सरकार की नीतियों को पहुंचाना है।

कार्यक्रम का संचालन राजस्थान टैक्स बार एसोसिएशन के सीए ओमप्रकाश बांठिया ने किया। समारोह में राज्य कर विभाग के अधिकारी, व्यापारी वर्ग और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मंत्री के.के. विश्नोई का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में रूपचंद सालेचा, गनी मोहम्मद, रतन खत्री, भवानी सिंह, राजेश बंसल सहित कई सदस्यों ने ज्ञापन भी प्रस्तुत किए। आयोजन में प्रशासनिक अधिकारियों सहित भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों एवं समितियों के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

👉 यह आयोजन वाणिज्य कर विभाग राजस्थान राज्य कर की ओर से जन-जागरूकता और कर राहत से जुड़ी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button