बीकानेर। पुलिस थाना महाजन ने विशेष अभियान के तहत दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री कावेन्द्र सिंह सागर (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीकानेर ग्रामीण श्री कैलाश सिंह सान्दू तथा वृत्त लुणकरणसर के पुलिस उप अधीक्षक श्री नरेन्द्र कुमार पूनियां (RPS) के निकटतम सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई—
महावीर पुत्र मोहनलाल, जाति धानका, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 11, रावतसर, जिला हनुमानगढ़।
देवीलाल पुत्र बनवारीलाल, जाति नायक, उम्र 34 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 25, रावतसर, जिला हनुमानगढ़।
दोनों आरोपी करीब एक वर्ष से फरार चल रहे थे। पुलिस टीम ने दिनांक 03 अक्टूबर 2025 को महाजन थाना क्षेत्र से दोनों को दबोच लिया।
👉 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. श्री रामकेश मीणा, उनि/एसएचओ
2. श्री कालीचरण, कानि 872
3. श्री दीपक झोरड़, कानि 863
4. अजय सिंह, कानि 1811
🔹 पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी और फरार अपराधियों में पुलिस का खौफ बना रहेगा।