अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
रास्ते में दीवाल खड़ा करने पर रोक लगाने की मांग

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के महुआडबार निवासी हसमुल्लाह पुत्र सलामुल्लाह ने ग्रामीणों के साथ उप जिलाधिकारी सदर को पत्र देकर रास्ते में दीवाल खड़ा करने पर रोक लगाने और दोषी के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया है।
पत्र में कहा गया है कि मुहम्मद सहाबुद्दीन पुत्र सादिक अली वर्षो पुराने सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा कर लेना चाहते हैं। सभी खातेदारों ने मकान बनवाते समय 8 फिट रास्ता छोड़ा है, कहीं-कहीं इण्टर लाकिंग भी हो गया है। इसी रास्ते से मुहम्मद सहाबुद्दीन भी गुजरते हैं किन्तु वे रास्ते को बंद कर देना चाहते हैं। इसे लेकर थाना दिवस पर शिकायत किया गया। हल्का लेखपाल ने मौके पर निरीक्षण किया। इसके बावजूद मुहम्मद सहाबुद्दीन रास्ता बंद कर देना चाहता है। मांग किया कि रास्ते बंद न होने पाये।
उप जिलाधिकारी सदर को पत्र देने के दौरान मुख्य रूप से वहीदा खातून, मो. आलम, इमरान? लैश मोहम्मद, प्रेमलता, सुरेन्द्र, लालजी, अवधेश कुमार, बुसरा खातून, शबाना खातून, नाजरा खातून, खुशबू खान, रामयज्ञ, राजमणि आदि शामिल रहे।

Subscribe to my channel


