अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
जनपद खीरी में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत विगत सप्ताह में खीरी पुलिस द्वारा कुल 374 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय
* जनपद खीरी दिनांक 29.09.2025*
*जनपद खीरी में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत विगत सप्ताह में खीरी पुलिस द्वारा कुल 374 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई*
पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत जनपदीय पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं। दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में जनपद में महिलाओ/बालिकाओ के लिये सुरक्षित वातावरण बनाये रखने के उद्देश्य से समस्त थानों की टीमों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रांतर्गत भीड-भाड़ वाले इलाको, कोचिंग सेटर्स, विद्यालय, पार्क आदि मे सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों/किशोरो से भी पूछताछ व उन्हें कड़ी चेतावनी दी गयी।
इसी क्रम में जनपदीय पुलिस द्वारा विगत सप्ताह से प्रारंभ हुए मिशन शक्ति अभियान के तहत दिनांक 22.09.25 से अब तक *महिला संबंधी अपराधों में वांछित चल रहे कुल 52 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया* एवं मा0 न्यायालय में प्रचलित मामलों/वादों से संबंधित पीड़िताओं को शीघ्रातिशीघ्र न्याय दिलाने के उद्देश्य से *कुल 53 वारंटियों को भी गिरफ्तार* कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में चेकिंग के दौरान फब्तियां कसते या अनुचित कृत्य करते हुए पाये जाने पर *धारा 296/74 बीएनएस के तहत कुल 23 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। साथ ही कुल 246 व्यक्तियों के खिलाफ (170/126/135 बीएनएसएस) निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की गयी है।*

Subscribe to my channel


