उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य
90 दिवसीय मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व किशोरियों के लिए विशेष स्वास्थ्य कार्यक्रम

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 29 सितम्बर 2025 (सू.वि.)।
90 दिवसीय मिशन शक्ति विशेष अभियान के अंतर्गत चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि विभाग महिलाओं और किशोरियों को केंद्र में रखकर विशेष स्वास्थ्य कार्यक्रम संचालित करेगा। इन कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार आशा, एएनएम एवं ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समितियों के माध्यम से किया जाएगा।
सीएमओ ने बताया कि कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 के अंतर्गत विभाग में कार्यरत महिला कर्मियों को जागरूक करने हेतु अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके साथ ही जनपद के सभी महिला एवं बाल देखभाल संस्थानों, विद्यालयों, आवासीय विद्यालयों एवं बाल सुधार गृहों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में महिलाओं, बच्चों और किशोरियों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच एवं टीकाकरण शिविर भी आयोजित होंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि इस अभियान की अवधि के दौरान महिलाओं का मेडिकल प्रोफाइल तैयार किया जाएगा। इसके अंतर्गत मातृ-शिशु प्रोटेक्शन कार्ड तथा महिलाओं के हेल्थ एवं वेलनेस कार्ड बनाए जाएंगे।
Subscribe to my channel


