जम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़

एसएसपी पूंछ ने किया हिलकाका का दौरा

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

 

पूंछ, 25 सितम्बर 2025।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पूंछ श्री शफकत हुसैन (JKPS) ने पुलिस थाना सुरनकोट के अंतर्गत आने वाले हिलकाका क्षेत्र का दो दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उनके साथ एसडीपीओ सुरनकोट श्री अज़ाज़ अहमद चौधरी सहित पुलिस टीम मौजूद रही।

दौरे के दौरान एसएसपी पूंछ ने क्षेत्र की समग्र सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और वरिष्ठ नागरिकों एवं स्थानीय लोगों से संवाद किया। हिलकाका के लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें साझा कीं, जिन्हें एसएसपी ने धैर्यपूर्वक सुना और उनके समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन दिया।

इसी कड़ी में एसएसपी पूंछ ने मिडिल स्कूल हिलकाका का भी दौरा किया और शिक्षकों व विद्यार्थियों से बातचीत की। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न सामाजिक अपराधों और नशा मुक्ति के विषय में जागरूक किया तथा अपराध और नशा मुक्त समाज बनाने में योगदान देने का आह्वान किया।

एसएसपी ने क्षेत्र में तैनात पुलिस जवानों से भी मुलाकात की, उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की तथा उनका मनोबल बढ़ाया।

यह दो दिवसीय दौरा हिलकाका क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने और वहाँ तैनात जवानों का मनोबल ऊँचा करने के उद्देश्य से किया गया था। जिला पुलिस पूंछ लगातार दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा एवं शांति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button