अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

विजलेंस टीम बताकर घर में घुसकर 7 लाख की चोरी: 

पीडित ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बस्ती। विजलेंस टीम बताकर घर में घुसकर चोरी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौडीकोल बुर्जुग निवासी मंशाराम पुत्र स्वर्गीय राम दवन ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर मामले की जांच और दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुये चोरी के मामले के खुलासे की मांग किया है।

एसपी को दिये पत्र में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौडीकोल बुर्जुग निवासी मंशाराम ने कहा है कि वे गत 7 सितम्बर को घर में ताला लगाकर परिवार के साथ अयोध्या गये हुये थे। 9 सितम्बर को जब वे घर लौटे तो देखा कि घर और किचन का ताला टूटा हुआ था। गुहार लगाने पर गांव वाले इकट्ठा हुये तो बताया कि बिजली विभाग की बिजलेंस टीम आयी थी और घर का ताला तोड़कर अन्दर जांच पड़ताल कर रहे थे। मंशाराम ने पत्र में कहा है कि अटैची से लगभग 50 हजार रूपये नकद, सोने की चेन, हार, अंगूठी, पायल आदि गहना रसीद व बैग के साथ चोरी हो गया। मंशाराम ने घटना के सम्बन्ध में कप्तानगंज थाने पर सूचना दिया, मंशाराम के अनुरूप उन्होने विजलेंस टीम के घर में घुसकर जांच करने की सूचना फोन से कप्तानगंज थाने को दिया था किन्तु पुलिस ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। ग्रामीणों के अनुसार विजलेंस टीम के लोग अपना नाम ललित कुमार, अनूप राय, अरूण राय, सोनी देवी, कायम सिंह आदि नाम लेकर आपस में बुला रहे थे। उसके घर से लगभग 7 लाख की चोरी हो गई किन्तु कप्तानगंज पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज नहीं किया। मंशाराम ने एसपी को पत्र देकर मांग किया है कि दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराकर उन्हें न्याय दिलाया जाय।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button