अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी पुलिस की कार्रवाई: अपराधियों को कोर्ट ने दी सजा

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

 

खीरी, 23 सितम्बर 2025 — उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जनपद लखीमपुर खीरी पुलिस द्वारा ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अपराधियों के विरुद्ध की गई प्रभावी कार्रवाई का परिणाम सामने आया है। दो मामलों में माननीय न्यायालय ने अपराधियों को सजा सुनाई है।

1. वर्ष 2003 में थाना नीमगाव पर रामकुमार पुत्र बाबूराम के कब्जे से 01 अदद देशी कट्टा और 02 अदद कारतूस बरामद हुए थे। मुकदमा धारा 3/25(1) आर्म्स एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया था। न्यायालय ACJM-04 खीरी ने आज दिनांक 23.09.2025 को रामकुमार को जेल में बिताई गई अवधि के कारावास के साथ 2,000 रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई।

2. वर्ष 2021 में थाना मितौली पर कमलेश उर्फ बच्चड़ पुत्र अशर्फी के कब्जे से अवैध नशीला पदार्थ बरामद हुआ था। मुकदमा धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया था। न्यायालय ADJ-07 खीरी ने आज दिनांक 23.09.2025 को कमलेश को जेल में बिताई गई अवधि के कारावास के साथ 2,000 रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button