अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी: मनरेगा राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ अपमान, न्याय की मांग को लेकर राज्य और केंद्र स्तर पर आंदोलन की चेतावनी

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

 

लखीमपुर खीरी, 23 सितम्बर 2025 – मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठ नेता ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने हाल ही में गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि लखीमपुर खीरी के अपर जिला अधिकारी न्यायिक, अनिल कुमार ने उन्हें दिनांक 22 जुलाई 2025 को अपने कार्यालय से अपमानित कर भगा दिया।

श्री शर्मा ने कहा कि इस अपमान के खिलाफ उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मुख्य न्यायाधीश, भारत सरकार समेत कई वरिष्ठ नेताओं को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई। लेकिन लखीमपुर खीरी प्रशासन द्वारा भ्रष्टाचार में लिप्त होने के कारण, इन प्रार्थना पत्रों की जांच में अपर जिला अधिकारी अनिल कुमार को बचाने का प्रयास किया गया।

ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि इस घटना के बाद वे 24 सितम्बर 2025 को पहली बार लखनऊ पहुंचेंगे और वहां राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधारी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित कई बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे। श्री शर्मा 40 दिनों तक प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई का इंतजार करेंगे।

यदि इस दौरान प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं की गई, तो श्री शर्मा ने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि उनकी उम्र 65-66 वर्ष हो गई है और इतने बड़े अपमान को वे बर्दाश्त नहीं कर सकते।

ऋषि संतोष ने आगे कहा कि उन्होंने 40 करोड़ मजदूर मिस्त्रियों, 16 करोड़ वैज्ञानिक विश्वकर्माओं, पिछड़े और दलित वर्ग, युवा पत्रकार, किसान, ग्राम पंचायत सदस्य, खुदरा व्यापारी और परिवहन चालकों के हितों के लिए पिछले 50 वर्षों से लगातार काम किया है। उन्होंने ठेकेदारी प्रथा का विरोध किया और महिलाओं व पिछड़े वर्ग की आरक्षण में वृद्धि के लिए प्रयासरत रहे।

उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने और योगी आदित्यनाथ को दूसरी बार मुख्यमंत्री बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऐसे में उनके साथ हुए अपमान को केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा अनसुनी करना गंभीर मामला है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button