अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

सरदार सेना ने किया अपहरण मामले के खुलासे की मांगः धरना देकर सौंपा ज्ञापन

अशोक कुमार वर्मा के अपहरण का खुलासा न हुआ तो आन्दोलन की चेतावनी

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। शुक्रवार को सरदार सेना के जिला अध्यक्ष विनय चौधरी ंऔर जिला पंचायत सदस्य राजेश पटेल के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देने के बाद डीएम को सम्बोधित ज्ञापन हर्रैया सीओ को सौंपा। मांग किया कि पैकोलिया थाना क्षेत्र के लोहरौली निवासी अपहृत अशोक कुमार वर्मा पुत्र राम किशोर वर्मा की सुरक्षित बरामदगी के साथ ही नामजद आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई कर उनकी गिरफ्तारी कराया जाय।

बरसात के बावजूद सरदार सेना के पदाधिकारी लाल बहादुर शास्त्री चौराहे पर एकत्र हुये और यहां से पद यात्रा करते हुये डीएम कार्यालय पर पहुंचे और धरने के बाद ज्ञापन सौंपा। सरदार सेना के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चौधरी बृजेश पटेल ने कहा कि पैकोलिया थाना क्षेत्र के लोहरौली निवासी अशोक कुमार वर्मा का गत 12 अगस्त को अपहरण कर लिया गया। उसकी पत्नी सीमा देवी की तहरीर पर पैकोलिया पुलिस ने मिश्रौलिया दुर्वासा निवासी रोहित मिश्र, अंशित मिश्रा, अंकुर मिश्रा, आशा मिश्रा, विष्णुधर द्विवेदी, गौर थाना क्षेत्र के मझौवा कुंवर निवासी महेन्द्र कुमार, हर्रैया थाना क्षेत्र के सुनसुन निवासी अजय त्रिपाठी, पैकोलिया थाना क्षेत्र के छपिया निवासी दिलीप कुमार के विरूद्ध बीएनएस की धारा 140 (3) के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया किन्तु अभी तक दोषियों के विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई। मांग किया कि दोषियांें को गिरफ्तार कर अशोक कुमार वर्मा को सुरक्षित बरामद कराया जाय।

ज्ञापन देने के बाद सरदार सेना जिलाध्यक्ष विनय चौधरी, जिला पंचायत सदस्य राजेश पटेल, अनिल कुमार पटेल और चंद्रगुप्त मौर्य ने चेतावनी दिया कि यदि पैकोलिया पुलिस ने अशोक कुमार वर्मा के अपहरण मामले का खुलासा शीघ्र न किया तो आन्दोलन तेज किया जायेगा। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से आकाश पटेल, विशाल चौधरी, राजा चौधरी, अभिषेक चौधरी, रमेश चंद्र भारती, अवधेश वर्मा, अखिलेश प्रजापति, भागीरथी वर्मा, अवधेश वर्मा गोंडा, अभिषेक मौर्य, पप्पू यादव, शिवराम वर्मा, राम तिलक वर्मा, हरिराम यादव, माधव यादव, हरिनाथ यादव, राम नयन वर्मा, सुनील कुमार वर्मा, पवन कुमार वर्मा, अशोक वर्मा, पप्पू वर्मा, राम सुरेश वर्मा, राक कन्हैया, प्रिन्स चौधरी, प्रमोद वर्मा, सोनू, सन्तोष कुमार, परमानन्द, शिवशंकर, राजेन्द्र वर्मा, परमानन्द, सचिन वर्मा, आदर्श वर्मा, रवि के साथ ही सरदार सेना के पदाधिकारी और अशोक कुमार वर्मा का पुत्र, परिजन शामिल रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button