LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी: थाना तिकुनियां पुलिस ने जुआ खेलते हुए 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

 

खीरी, 20 सितंबर 2025 – जनपद खीरी में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तिकुनियां पुलिस ने 6 आरोपियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते, कुल ₹92,500 और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की।

इस कार्यवाही का नेतृत्व थाना तिकुनियां के प्रभारी निरीक्षक ने किया, जबकि अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी निघासन के मार्गदर्शन में यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम और विवरण:

1. कुशल अग्रवाल उर्फ टाइगर, पुत्र हंसराज अग्रवाल, कस्बा तिकुनियां, खीरी

2. आकर्ष गुप्ता, पुत्र स्व. संतोष गुप्ता, कस्बा तिकुनियां, खीरी

3. महेश अग्रवाल, पुत्र सीताराम अग्रवाल, कस्बा तिकुनियां, खीरी

4. दुर्वेश शुक्ला, पुत्र मुन्नालाल शुक्ला, मलूही सरैया, कोतवाली देहात, सीतापुर

5. मुरारी प्रसाद, पुत्र चौधरी प्रसाद, कस्बा तिकुनियां, खीरी

6. शुभम गर्ग, पुत्र शिवकुमार गर्ग, कस्बा तिकुनियां, खीरी

बरामदगी का विवरण:

52 ताश के पत्ते

कुल ₹92,500

एक मोटरसाइकिल

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:

उ0नि0 प्रेमचंद गौतम, थाना तिकुनियां

का0 विवेक कुमार, थाना तिकुनियां

का0 नवनीत कुमार, थाना तिकुनियां

का0 जयदीप सिंह, थाना तिकुनियां

का0 गौरव, थाना तिकुनियां

इस मामले में थाना तिकुनियां पर मुकदमा संख्या 210/2025, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button