देशबाड़मेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद बाड़मेर द्वारा तेरापंथ सभा भवन प्रताप जी पोल मेगा ब्लड डोनेशन का आयोजन किया गया
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद 61 वे स्थापना दिवस एवं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 में जन्म दिवस के उपलक्ष में मेगा ब्लड डोनेशन आयोजन किया गया
कार्यक्रम का मंगलाचरण तेरापंथ युवक परिषद बाड़मेर ने विजय गीत के साथ किया
कार्यक्रम में विधायक चौहटन आदुरामजी मेघवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा विश्व में भारत का आज जो मान सम्मान बड़ा है वह हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण हुआ है आज हमारे प्रधानमंत्री का जन्मदिन है एवं साथ में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद का 61 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष में आज अखिल भारतीय तेरापंथ युवक ने जो मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन उसकी मैं प्रशंसा करता हूं और आज ऐसे कार्यक्रमों से जागरूकता फैलती है ।
बीजेपी के राज्य आईआईटी सहसंयोजक डॉ दीपक कडवासरा ने कहा लक्ष्य ऊंचा रहे हमारा जिस संस्था का गीति इतना शानदार हो और उसके शब्द अपने आप में एक ऊर्जा का संचय करने वाला हो तो उसे संगठन के युवा किसी भी कार्य में कैसे पीछे रह सकते हैं और उन्होंने कहा अखिल भारतीय तेरापंथ युवकपरिषद मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन उससे अनेक क्षेत्रों में रक्तदान के प्रति जागरूकता उत्पन्न हुई और भारत देश में रक्त की कमी से मोतो की संख्या में कमी आई आज विश्व में भारत एवं अन्य देशों में इतने बड़े स्तर पर मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन करना अपने आप में एक ऐतिहासिक कार्य है एवं इसकी प्रशंसा शब्दों से नहीं की जा सकती इस कैंप के बारे में हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री ने देश को संबोधित करने जा रहे यह बड़ी बात है
तेरापंथ युवक परिषद बाड़मेर अध्यक्ष मयंक सालेचा ने कहा तेरापंथ युवक परिषद के तीन आयाम है सेवा संगठन एवं संस्कार जिसके अंतर्गत सेवा में एक ब्लड डोनेशन कैंप प्रतिवर्ष करवाया जाता है इसबार पूरे भारत में युद्ध स्तर पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है
तेरापंथ युवक परिषद बाड़मेर के मंत्री संदीप गोलछा ने कहा ने कहा की पूरे भारत में एवं 40 देश में 7500 से अधिक के किया जा रहा है जिसमें तीन लाख रक्त इकट्ठा किया जाएगा एवं युवक परिषद के 50000 से अधिक युवा इस कार्यक्रम को सफलबनाएंगे
मेगा ब्लड डोनेशन कैंप के संयोजक पवन संखलेचा नमन ने कहा की इस बार कोई रिकॉर्ड बनाने के लिए यह कैंप नहीं किया जा रहा बल्कि जागरूकता फैलाने के लिए यह कैंप किया जा रहा है आज विश्व में भारत में जो परिवर्तन हो रहा है उससे पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है
कार्यक्रम में जैन श्री संघ बाड़मेर के अध्यक्ष अमृतलाल जी जैन एडवोकेट,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रतनलाल जी बोहरा, विश्व विख्यात नाकोड़ा जैन तीर्थउपाध्यक्ष लूणकरण बोथरा, तेरापंथ सभा अध्यक्ष गौतम भंसाली तेरापंथ ट्रस्ट अध्यक्ष अशोक गोलछा, ने संबोधित किया. वरिष्ठ श्रावक सोहन जी गोलछा एवं युवा उद्यमी जोगेंद्र सिंह चौहान ने रक्तदान महादान के कार्यक्रम की सराहना की.
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन तेरापंथ सभा मंत्री गौतम बोथरा ने दिया और कहा कि आप सभी लोग इस कैंप में अधिक से अधिक ब्लड डोनेशन करें और इस कैंप को सफल बनाएं
मेगा ब्लड डोनेशन कैंप तेरापंथ युवक परिषद बाड़मेर एवं अणुव्रत समिति बाड़मेर के संयुक्त तत्वाधान में कैंप का आयोजन किया गया इस कैंप में तेरापंथ सभा तेरापंथ महिला मंडल एवं विशेष सहयोग तेरापंथ कन्या मंडल का मिला. कार्यक्रम का कुशल संचालन गौतम बोथरा एवं पवन संखलेचा नमन ने किया
तेरापंथ सभा अध्यक्ष ने बताया इस कैंप में 88 लोगों ने रक्तदान किया एवं आठ पति-पत्नी के जोड़ों ने रक्तदान किया एवं 25 लोगों ने पहली बार रक्तदान किया. Q कार्यक्रम में तेरापंथ सभा भवन, तेरापंथ युवक परिषद, अणुव्रत समिति बाड़मेर एवं कन्या मंडल के कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया

Subscribe to my channel


