अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

ई- रिक्शा चालक पर जान लेवा हमलाः ओबीसी मोर्चा ने किया न्याय दिलाने की मांग, सौंपा पत्र

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। मंगलवार को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग ओबीसी मोर्चा के मण्डल महासचिव एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ठाकुर प्रेमनन्दवंशी के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी, डीआईजी और अपर पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर परसरामपुर थाना क्षेत्र के रिधौरा निवासी मनोज कुमार पुत्र एकादशी पर किये गये जान लेवा हमला मामले में दोषियों के विरूद्ध समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराकर दोषियों के गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार के रक्षा की मांग किया।

रिधौरा निवासी मनोज कुमार उनके पिता एकादशी और परिजनों ने अधिकारियों को बताया कि मनोज कुमार का चचेरा भाई देवा ठाकुर पुत्र राम भरोसे ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। गत 7 सितम्बर को देवा ठाकुर घर वापस आ रहा था कि लगडी बागीचा के पास नीलू यादव पुत्र अनिल यादव पुत्र राम सुमेर, अरूण यादव पुत्र भगौती याव ग्राम महाबीरना थाना नबाबगंज जनपद गोण्डा आदि ने उसके ई रिक्शा को रोका और भद्दी-भद्दी गालियां देते हुये कहा कि तुम्हारा धंधा तो लोगों का बाल काटना है, ई रिक्शा कैसे चलाते हो। उन लोगों ने जेब में रखा 700 रूपया छीन लिया और धमकी दी। इसके बाद उक्त लोग घर पहुंच गये और बेचन मिस्त्री, अनिल यादव ने मनोज को पकड़ लिया, नीलू यादव ने बेलचे से उसके सिर पर हमला कर दिया जिससे वह बेहोश हो गया। देवा ठाकुर की मां जब बचाने को दौड़ी तो उसे भी मारा पीटा। घटना की सूचना परसुरामपुर थानाध्यक्ष को दिया गया तो उन्होने आश्वासन दिया कि इलाज कराकर आओ तब मुकदमा दर्ज करूंगा। वह राज ऋषि दशरथ चिकित्सालय अयोध्या से लौटकर आने पर पुलिस को तहरीर दिया और पुलिस ने मामले को हल्के धाराओ में दर्ज किया। यही नहीं उसके भाई हीरालाल से चौकी इंचार्ज घघौआ ने कई चरणों में 11 हजार रूपया भी ले लिया।

ज्ञापन देने के बाद राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मण्डल महासचिव ठाकुर प्रेमनन्दवंशी ने मांग किया कि दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर धन उगाही और जान लेवा हमला करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई कर न्याय दिलाया जाय। यदि समुचित कार्रवाई न हुई तो मोर्चा आन्दोलन को बाध्य होगा। न्याय की मांग को लेकर अधिकारियों को पत्र देने के दौरान मुख्य रूप से श्याम बिहारी ठाकुर, बुद्धेश राना, बाबा ठाकुर, ओंकार शर्मा, विजय प्रकाश ठाकुर, गुड्डू ठाकुर, जटाशंकर, उमाशंकर ठाकुर , रामकिशन, रमेश चंद, हीरालाल, देवा ठाकुर, मेवा ठाकुर, रवि ठाकुर, रामकरण शर्मा आदि शामिल रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button